विनीत तिवारी हत्या कांड के मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी को पलामू पुलिस ने झांसी से किया गिरफ्तार।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू पुलिस को विनीत तिवारी हत्या कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने इस मामले में काफी समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी (26 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी प्रशांत तिवारी से ​पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है साथ ही अन्य सहयोगियों के नाम का भी उजागर किया गया है। इसके साथ ही उसने हत्याकांड में शामिल अपने अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की जानकारी भी पुलिस को दी है। ​बरामदगी: आरोपी के पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड स्मार्टफोन और एक SBI का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। ​पुराना आपराधिक इतिहास ​पुलिस के अनुसार प्रशांत तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से ही शहर थाना में मामला (कांड संख्या 319/2024) दर्ज है। ​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी द्वारा बताए गए अन्य सहयोगियों की धर-पकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस लगातार आरोपीयों के घर छापेमारी कर रही है, बहुत जल्द इस मामले के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

‘ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें