रांची मेदांता अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने पलामू के पुलिस जवानों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार मेदांता अस्पताल रांची के सहयोग से पुलिस लाइन पलामू परिसर में, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेदांता अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों द्वारा पुलिसकर्मियों का रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। स्वास्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा बेहतर कार्यक्षमता के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने मेदांता अस्पताल की चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर पुलिस बल के कल्याण एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें