मेदिनीनगर में डिज्नीलैंड मेला का प्रदर्शनी ठेका 88 लाख 20 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली पर पवन कुमार गुप्ता को मिला।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिला मुख्यालय के मेदिनीनगर नगर निगम के शिवाजी मैदान परिसर में डिज्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर गुरुवार को टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नगर निगम द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता महापौर अरुणा शंकर ने की, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले प्रतिभागी को मेले के संचालन का ठेका प्रदान किया गया। नगर निगम की ओर से आयोजित डाक बोली प्रक्रिया में कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। टेंडर के दौरान चंचल कुमार मिश्रा ने 88 लाख 10 हजार रुपये, पवन कुमार गुप्ता ने 88 लाख 20 हजार रुपये तथा बैजनाथ सिंह ने 88 लाख रुपये की बोली प्रस्तुत की। बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वाधिक 88 लाख 20 हजार रुपये की बोली लगाने वाले पवन कुमार गुप्ता को डिज्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के संचालन का ठेका आवंटित किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है। नगर निगम के अनुसार, डिज्नीलैंड मेला प्रदर्शनी का आयोजन 20 जुलाई 2026 से 25 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। लगभग दो माह तक चलने वाले इस मेले में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक झूले, बच्चों एवं परिवारों के लिए मनोरंजन के साधन, आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल तथा खान-पान की अनेक दुकानें लगाई जाएंगी। नगर निगम का मानना है कि इस आयोजन से न केवल शहरवासियों को मनोरंजन का बेहतर अवसर मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों एवं छोटे व्यवसायियों को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर प्राप्त होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के मेले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने मेले के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष आयोजित होने वाला डिज्नीलैंड मेला प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें