उपायुक्त ने लेस्लीगंज में ऑन स्पॉट 10 लाभुकों को सौंपा लर्निंग लाइसेंस, सुरक्षित यातायात के प्रति किया जागरूक।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू के आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा व ड्राइविंग करने में समस्या उत्पन्न न हो इसे लेकर प्रखंड स्तर पर, जिला प्रशासन के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया गया है। जिसकी शुरुआत गुरुवार 02 जुलाई 2026 से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम दिन लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त पलामू श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने कैंप में ऑन स्पॉट तैयार किए गए 10 लाभुकों के बीच लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया। उन्होंने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के उपरांत भी कैम्प में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी रही तथा बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। उपायुक्त ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले युवाओं से वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। पलामू उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश जानें सिर्फ लापरवाही के कारण जाती हैं। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं कैंप में आवेदकों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी आवश्यक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही आवेदन एवं लाइसेंस निर्माण कार्य के सुचारू संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे लाभुकों को त्वरित एवं सहज सेवा उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, लेस्लीगंज अंचलाधिकारी जागो महतो, लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी, प्रखंड चेंबर अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि छोटे लाल सोनी, मुखिया पुनम देवी, विरेंद्र कुमार, राजहरा मुखिया रेखा देवी, प्रखंड चेंबर महामंत्री तनवीर आलम सहित परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts