लेस्लीगंज पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी अरविंद को मुंबई से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांड संख्या 87/2025 धारा 103 (1) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त अरविंद कुमार पिता स्वर्गीय बालेश्वर चौधरी पता शिवपुर थाना नोखा जिला रोहतास (बिहार) जो काफी दिनों से लगातार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस कि गुप्त शाखा और तकनीकी टीम ने काफी खोजबीन और मकसद के बाद आखिरकार मुंबई से गिरफ्तार कर ही लिया। फरार आरोपी अरविंद कि मुंबई से गिरफ़्तारी के बाद पुलिस के द्वारा उसे सीधे झारखंड के लेस्लीगंज थाना ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। जहां पर उससे गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे आज 29 जून 2026 सोमवार को पलामू के माननीय न्यायालय मेदिनीनगर में उपस्थित कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ऐसे फरार आरोपियो को भारी खोजबीन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया इसके लिए आमजनों के दिल में पुलिस के प्रति स्नेह बढ़ता नजर आ रहा है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें