जीएलए कॉलेज के सेमेस्टर-4 परिणाम ने छात्रों को किया निराश : हिमांशु सिंह।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के सत्र 2022–26 के सेमेस्टर-4 परीक्षा परिणाम में G.L.A कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन अत्यंत निराशाजनक रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 290 विद्यार्थियों में केवल 50 छात्र-छात्राएं ही सफल हो सकें, जबकि अधिकांश विद्यार्थियों को बैकलॉग का सामना करना पड़ा। वहीं इस मामले को लेकर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय आजसू छात्र संघ प्रभारी हिमांशु सिंह ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर छात्रों का असफल होना गंभीर चिंता का विषय है। यदि किसी कॉलेज में सफलता का प्रतिशत इतना कम है तो विश्वविद्यालय को इसकी निष्पक्ष और गंभीर समीक्षा करनी चाहिए। यह जांच होनी चाहिए कि कहीं मूल्यांकन प्रक्रिया, परीक्षा संचालन या अन्य किसी कारण से विद्यार्थियों के साथ अन्याय तो नहीं हुआ है।

हिमांशु सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन से किया मांग।

सेमेस्टर-4 के परिणामों की पुनः समीक्षा कराई जाए। जिन छात्रों को संदेह है उन्हें पुनर्मूल्यांकन एवं स्क्रूटनी की पारदर्शी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कम सफलता के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाए। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए जाएं। हिमांशु सिंह ने कहा कि आजसू छात्रहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ी है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करता है, तो छात्रहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें