पंचायत में चहुंमुखी विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता: अरविंद शुक्ला।

पलामू न्यूज Live //मेदिनीनगर: पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के रामानंद डबरा गांव में ‘मनु राम के घर से समतही कियारी’ तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर पंचायत वासियों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला सभी ने इस कार्य हेतु मुखिया को सराहा। मौके पर मुखिया अरविंद शुक्ला ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक गांव और टोले तक बेहतर सड़क सुविधा व चहुंमुखी विकास पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इस पथ के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और बरसात के दिनों में कीचड़ या जलजमाव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। यह सड़क गांव के लोगों के लिए विकास की नई राह खोलेगी देश का विकास तब संभव होती है जब गांव का संपूर्ण विकास होगा। वहीं रामानंद डबरा के ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग के पक्की करण की मांग की जा रही थी। पीसीसी पथ बनने से किसानों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में सुविधा होगी तथा गांव का संपर्क और मजबूत होगा। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला के इस विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंचायत में लगातार जनहित के कार्य हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि पंचायत में विकास कार्यों की यह गति निरंतर आगे भी जारी रहेगी। पीसीसी पथ शिलान्यास कार्यक्रम में रविंद्र मिश्रा, जयेंन्द्र मिश्रा, 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, अरविंद मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, अमरजीत शुक्ला, अनुज शुक्ला, जितेंद्र राम, ज्ञानदतराम, शंकर महतो, एलाउंसर संजय शुक्ला, उप-मुखिया पति बिगावन शुक्ला, श्रीकांत भारती, राजीव कुमार मिश्रा, महेश्वर ठाकुर, जयेन्द्र मिश्रा, अनिरुद्ध ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें