पलामू के एक बच्ची ने सोशल मीडिया पर डाली वीडियो तो जिला प्रशासन में मची हड़कंप, उपायुक्त गांव पहुंचकर दी सरकारी योजनाओं की सौगात, नये आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छोटी बच्ची ललिता कुमारी के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए उसके घर पहुंचे। बच्ची ने अपने माता-पिता दोनों के दिव्यांग होने के कारण आवास एवं अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने स्वयं उस बच्ची के घर पहुंचे। मौके पर उपायुक्त ने बच्ची एवं उसके परिजनों से मुलाकात की तथा बच्ची की अभिव्यक्ति क्षमता एवं बोलने की कला की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बच्ची के छोटे भाई को गोद में लेकर उसे जन्म प्रमाण पत्र सौंपा तथा परिवार के अन्य तीन भाई-बहनों को भी जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिससे उनके भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग प्रशस्त होगा। उपायुक्त ने दिव्यांग दंपति को ‘बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना’ के अंतर्गत आवास की स्वीकृति प्रदान की तथा उनकी सुविधा के लिए ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्ची से उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य में क्या बनने की उसकी इच्छा है, इस पर भी चर्चा करते हुए उसे निरंतर शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्ची के भाई आशिक कुमार एवं बहन आरती कुमारी का नामांकन नव निर्मित एवं नव उद्घाटित अवसाने-3 बरेवा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया। साथ ही उन्होंने स्वयं उपस्थिति रजिस्टर में प्रविष्टि कर बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गांव की एक अन्य बच्ची सुहानी कुमारी का भी नामांकन उपायुक्त ने अपने हाथों से की, जिससे क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी आंगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ने का सकारात्मक संदेश गया। उपायुक्त ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित परिवार को सभी पात्र जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए तथा क्षेत्र का नियमित निरीक्षण कर जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया जाए। साथ ही बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने उस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के प्रयासों की सराहना की, जिसके माध्यम से यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी जनहित के मुद्दों को सामने लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह प्रकरण सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का एक सशक्त उदाहरण है। जिसने एक जरूरतमंद परिवार तक सरकारी सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ललिता कुमारी के साथ मिलकर अवसाने -3 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच स्लेट, कॉपी, पेंसिल, शार्पनर एवं इरेज़र सेट के साथ-साथ फलों का वितरण किया तथा बच्चों से संवाद भी किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

Recent Posts