विधायक व उनके दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्राम मसुरिया में आयोजित ‘रात्रि विश्राम प्रवास’ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।

//मेदिनीनगर: पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनातू प्रखंड के अतिसुदूरवर्ती ग्राम मसुरिया में आयोजित ‘रात्रि विश्राम प्रवास’ कार्यक्रम में पांकी विधायक व उनके दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित हुआ। इस प्रवास के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस बैठक में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक साझा की गई। साथ ही क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। इस दौरान माननीय पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता जी ग्राम मसुरिया स्थित पुलिस पिकेट पहुंचे, जहां पिकेट प्रभारी श्री दशरथ यादव जी ने उनका जोरदार स्वागत किया। पिकेट प्रभारी ने पिकेट परिसर में एक चापाकल लगवाने का अनुरोध किया, जिस पर विधायक जी ने शीघ्र चापाकल स्थापित कराने का आश्वासन दिया। ग्राम मसुरिया के खुटियारी टोला में विधायक जी ने अपने निजी खर्च से सड़क निर्माण तथा विधायक मद की राशि से नाले पर पुलिया निर्माण एवं चापाकल कराने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने माननीय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता जी को भव्य स्वागत किया। विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु वे निरंतर प्रयासरत हैं और सभी आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इसके पश्चात विधायक जी ग्राम मसुरिया में श्री सीना यादव के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मनातू में श्री गुड्डू जी के आवास पर पहुंचकर भी उनका हालचाल लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता, जिला भाजपा मंत्री सह अधिवक्ता श्री लाला प्रसाद यादव, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, मनातू विधायक प्रतिनिधि श्री उदेश यादव, मनातू जिला परिषद सदस्य श्री प्रदीप कुमार चावला, मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद यादव, मनातू पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सतेंद्र यादव, रंगया पंचायत के पूर्व मुखिया श्री रामचंद्र भुइयां, पूर्णाडीह पंचायत समिति सदस्य श्री कमेश यादव, श्री लालदेव यादव, श्री उमेश यादव, श्री अजित यादव, श्री छोटू यादव, श्री गुड्डू सिंह, श्री सुरेश यादव, श्री कृष्ण यादव, श्री पिंटू यादव, श्री कमलेश यादव, श्री योगेंद्र यादव, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्री नीतीश कुमार, श्री सरजू राम सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें