विधान परिषद में कुम्हार समाज की दो महिला प्रतिनिधियों के चयन पर हर्ष, अविनाश देव ने दी बधाई।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: झारखंड कुम्हार समन्वय समिति तथा झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनाश देव ने बिहार विधान परिषद के लिए शीला कुमारी और शिवरानी देवी के चयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद कुम्हार समाज से दो महिलाओं का विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुना जाना पूरे समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। अविनाश देव ने कहा कि स्वर्गीय हरिशंकर पंडित को कुम्हार समाज से पहले विधान परिषद सदस्य चुने जाने का गौरव प्राप्त था। आज भी बिहार, झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद लोकतंत्र की वह महत्वपूर्ण संस्था है, जो विधानसभा के निर्णयों और विधेयकों की गहन समीक्षा कर जनहित को प्राथमिकता देने का कार्य करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीला कुमारी और शिवरानी देवी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी तथा महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। अविनाश देव ने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की राजनीतिक प्रयोगस्थली रही है, जबकि पाटलिपुत्र और मगध का इतिहास देश की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। भोजपुर की धरती ने भी देश को अनेक जनआंदोलनों की प्रेरणा दी है। उन्होंने दोनों नव-निर्वाचित सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभेच्छा व्यक्त की।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें