विधायक के प्रयास से 5 पंचायत के 32 गांवों में जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत 5 पंचायत के 32 गांवों में एक बार फिर से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल होने की उम्मीद जगी है। क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता के निर्देश के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा निविदा भी निकाल दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ जल्द ही पेयजलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी। पांकी विधायक ने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है, जलापूर्ति योजना में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जलापूर्ति में आ रही तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर कर अविलंब पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मेंटेनेंस एवं रखरखाव जलकर वसूली के माध्यम से किया जाना है, लेकिन जल सहियाओं द्वारा जलकर वसूली नहीं किया जा रहा था। इतना ही नहीं संबंधित पंचायत के मुखिया भी जलकर वसूली में रूची नहीं ले रहे थे। जिससे जलापूर्ति योजना का रखरखाव व मेंटेनेंस, जलापूर्ति योजना के कर्मियों को मानदेय भुगतान भी नहीं हो पा रहा था। राशि के अभाव में योजना के इंटेकवेल का मोटर विगत दो माह से खराब पड़ा हुआ है जिससे जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित है। जलापूर्ति योजना पर निर्भर हो चुके हजारों ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर अविलंब मोटर बनवाकर जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद जलापूर्ति योजना के मेंटेनेंस एवं रखरखाव के लिए निविदा भी निकाल दिया गया है, जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी। इधर जलापूर्ति योजना बंद रहने से आश्रित हो चुके गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें