चंदवा में लोहा-चादरा लोड ट्रक पलटने से पलामू एवं चतरा के तिन चालक व उप चालक घायल, रिम्स रेफर।

पलामू न्यूज Live//झारखंड के चंदवा में रविवार को लोहा-चादरा लोड ट्रक पलटने से तीन लोगों कि जान बाल-बाल बची, बताया जा रहा है कि ट्रक राउरकेला से लोहा-चादरा लोड कर पटना जा रही थी इसी बीच यह घटना चंदवा-चांपी मार्ग स्थित 33 नंबर के दक्षिण-पूर्वी छोर स्थित महादेव मण्डा के पास हुई है। इस घटना में तीन लोग ट्रक के केबिन में दब गए जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गये सूचना मिलते ही मौके पर चंदवा थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। चंदवा थाना प्रभारी ने बताया कि गैस कटर और अन्य उपकरणों के माध्यम से ट्रक कि केबिन को काटकर पहले दो घायलों में धर्मेंद्र कुमार (23), पुत्र उदय यादव, जबड़ा, चतरा और रामधारी यादव (40), पुत्र जगदेव यादव, इटखोरी, चतरा को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा ले जाया गया। जहां दोनों की हालत बिगड़ता देख उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया, तीसरे घायल सत्येंद्र यादव (22), पुत्र महावीर यादव, छतरपुर, पलामू को भी गंभीर चोटें आईं है उसे भी रिम्स रेफर किया गया है। यह घटना प्रशासन की प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कुड़ू थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज की जा रही है, परन्तु चंदवा थाना की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ट्रक से बाहर समय पर निकाला जा सका, जिससे उनकी जान बची है। राहत व बचाव में प्रशासन और स्थानीय लोगों की भागीदारी की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। वहीं पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें