आपत्तिजनक तस्वीर, दुष्प्रचार करने वाला युवक को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू: लेस्लीगंज पुलिस ने आपत्तिजनक फोटो/ विडियो मोबाइल फोन के द्वारा दुष्प्रचार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। ज्ञातव्य हो कि बीते दिन लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला घटना सामने आई थी, जिसमें बेड पर सोई हुई युवती को उसके पिता ने टांगी (कुल्हाड़ी) से काट कर हत्या कर दिया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे पिता मौके से फरार हो गया है तबसे यह घटना का वज़ह की तलाश जारी थी लेकिन पुलिस ने वह कारण को ढुंढ निकाला और असली कातिल तक जा पहुंची साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना से पहले राजबली मेहता, अरविन्द कुमार मेहता के साथ मिलकर एक साजिस के तहत आपत्तिजनक फोटो/विडियो लेकर अंजली कुमारी के विरूद्ध दुषप्रचार किया गया था। जिसकी शिकायत सुनने पर अगस्त मेहता ने अपनी बेटी को टाँगी (कुल्हाड़ी) से मारकर हत्या कर दिया इस संबंध में कांड प्रतिवेदित कराया गया। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त राजबली कुमार मेहता उम्र-19 वर्ष पिता- विरेन्द्र महतो, घर दारूडीह, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतू भेजा जा रहा है। लेस्लीगंज थाना कांड सं0-83/2026 धारा-61(2) (a)/103(1) BNS-2023 में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। अभियुक्त राजबली कुमार मेहता के पास से विवो कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया है। जिसमे आपत्तिजनक फोटो/विडियो उसके मोबाईल कैमरा से लिया गया है तथा उस फोटो का दुष्प्रचार किया गया है इसी वजह से युवती के पिता ने उसकी हत्या किया है। इस छापामारी दल में लेस्लीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें