पलामू उपायुक्त ने स्वयं सेवक बनकर बच्चों एवं राहगीरों को परोसा ठंडा पानी, दिया स्वच्छता का संदेश।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्वयंसेवक की भूमिका निभाते हुए बच्चों एवं राहगीरों को पानी परोसा। इस अवसर पर मेदिनीनगर के छः मुहांन पर प्याऊ का उद्घाटन उपायुक्त पलामू ने मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने स्वच्छता का भी विशेष संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी पीने के बाद उपयोग किए गए ग्लास को खुले में इधर-उधर न फेंकें। बल्कि निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रहे। उपायुक्त ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना से स्वयंसेवक बनकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि समाज में सहयोग, सेवा और स्वच्छता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें