पलामू में पिता ने अपनी सगी बेटी को कुल्हाड़ी से हत्या कर हुआ फरार, पुलिस कर रही है तलाश।

पलामू न्यूज Live//पलामू: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारा गांव से एक सनसनीखेज सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी सगी बेटी को रविवार को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के सक के आधार पर अगस्त महतो ने अपनी 20 वर्षीय जवान बेटी अंजनी को रविवार की रात्रि 9बजे के करीब कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया है। जिससे अंजनी  मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया हत्या करने के बाद जलाद हत्यारा पिता अगस्त महतो मौके से फरार हो गया। जिस समय अंजनी की हत्या किया गया था उस समय मां और भाई घर पर ही मौजूद थे परंतु इस बात का उन्हें कोई जानकारी नहीं था। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि अंजनी बेड पर मृत अवस्था में लहुलुहान पड़ी हुई है यह देखकर परिजन हक्का बक्का रह गए, उन्हें समझ में नहीं आया कि यह कैसे हुई है। घर के लोगों ने पिता को इधर-उधर देखा पर वह कहीं नजर नहीं आए, तब उन्हें सक हुआ कि हो ना हो अंजनी की हत्या कर वे फरार हो गये हैं। इस बात की सूचना लेस्लीगंज थाना को दिया गया सोमवार के सुबह लेस्लीगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीनगर भेज दिया है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि ऑनर किलिंग का यह मामला है पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है, वहीं हत्यारे पिता की तलाश में पुलिस जूट गई है उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें