मंत्र और हवन से वातावरण का होता है शुद्धिकरण: वरुण।

पलामू न्यूज Live//पलामू: नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय के निकट पथराही में रामचरितमानस आवाह्न पारायण महायज्ञ के 13वें अधिवेशन का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। भाजपा नेता वरुण तिवारी, अमित तिवारी, गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह और युवा नेता नवल किशोर राय ने कलश देकर कलश यात्रियों को रवाना किया। इसके उपरांत भाजपा नेता वरुण तिवारी ने कहा कि मंत्रोच्चार में बहुत शक्ति होती है जिस क्षेत्र में मंत्र और हवन होता है वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है। गांव समेत आसपास के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, लोगों में सद्बुद्धि होती है इसलिए यज्ञ के 13 वे अधिवेशन का प्रारंभ होना और इसे आयोजित करने के लिए उन्होंने यज्ञ समिति को साधुवाद दिया। इसके पूर्व यज्ञ समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, अतिथियों के द्वारा शिव मंदिर में भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से मलय नदी पहुंचकर वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरकर कलश यात्री यज्ञ स्थल पहुंचे जहां पंडित प्रवीन मिश्रा ने सभी को विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश स्थापित किया। उसके उपरांत प्रसाद ग्रहण कराया गया यज्ञ समिति के अध्यक्ष ध्रुव दुबे ने बताया कि गुरुवार से लेकर 29 मई तक राम कथा का रसपान होगा। संध्या 5 से 7 बजे भजन कीर्तन, रात्रि 9 बजे से प्रवचन का कार्यक्रम है, 30 मई को सनातन धर्म सभा की ओर से भक्ति जागरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। मौके पर मणिकांत सिंह, राकेश सिंह, अंजनीकांत दुबे, उप सचिव श्याम किशोर दुबे, कोषाध्यक्ष रामनारायण दुबे, नवनीत दुबे, महाप्रबंधक ज्ञानचंद दुबे, मंच संचालक रामकृष्ण दुबे आदि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें