एसपी कपिल चौधरी नये अंदाज में अपराधियों को बढ़ावा नहीं सफाया करने में जुटे।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने हत्या, चोरी लूट कांड, गोली कांड जैसे विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को धरदबोचा है। जिले के नये पुलिस कप्तान कपिल चौधरी पदभार ग्रहण के दौरान कहा था कि हम नये युग के एसपी हैं, कानूनी रूप के अनुसार नये स्टाइल में किसी भी घटना को अंजाम देने वाले बड़े से बड़े अपराधियों को पुलिसिया पहाड़ा पढ़ाते हैं। अपराधी चाहे किसी भी रूप में घटना को अंजाम दे उसे कोई नहीं बचा पाएगा, हम अपराधियों को बढ़ावा नहीं सफाया करने वालों में से पुलिस कप्तान हैं। बता दें कि जिले में पहली बार विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर प्रेस-कान्फ्रेंस किया और उसे जेल भेज दिया।

पुलिस जवान को गोली मारने के आरोपी से हथियार बरामद।

लातेहार जिला बल के जवान पवन सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषभ सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी के घर से घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल 7.65 एमएम मैगजीन सहित बरामद किया गया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी चैनपुर थाना क्षेत्र के बिरसा नगर शाहपुर से जब्त की गई। पुलिस ने घटनास्थल से चश्मा और फायर किया गया खोखा भी बरामद किया है।

पिपराटांड हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

पलामू जिले के पिपराटांड थाना क्षेत्र के करमा गांव में 29 अप्रैल को हुई राजमनी पाठक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी और पीले रंग का थैला बरामद किया गया है।

लेस्लीगंज में लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार।

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र, कानबाली और नकदी लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 7 मई की रात बोहिता गांव में हुई थी, लेस्लीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों में ईटहे गांव निवासी 25 वर्षीय असतफाक आलम, पिता मोजीब मियां, 23 वर्षीय मोहम्मद इरफान उर्फ सोनू गोपालगंज निवासी पिता अमजद अली और नाजिल आलम 22 वर्षीय पिता इसराज मियां ईटहे सभी लेस्लीगंज को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मंगलसूत्र का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मो. इरफान पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

20 रुपये के विवाद में फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद।

पलामू जिले में शुक्रवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में 20 रुपये के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक खोखा और एक पिलेट बरामद किया है। सभी अपराधियों को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ में व्यान स्वीकारोप्त के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी जिले में शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु आमजनों से अपील किया है। उन्होंने कहा है कि बड़े या छोटे अपराधी जिसे आप जानते हैं वह आपके आस-पड़ोस में भी हो सकता है, उसके आतंक के भय में आप जी रहे हैं तो अब आपको डरने की बात नहीं हैं। किसी भी स्थलों गांव, मुहल्लों, स्कूल काॅलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट बाजार पर संदिग्ध व्यक्ति बार-बार नजर आता हो आपको डराता हो तो आप नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आप पुलिस को छोटा सहयोग करेंगे तो पुलिस आपको एक सुंदर शहर अपराध मुक्त बनाकर देगा, आम जनों की सहयोग के बिना अपराध मुक्त आपका क्षेत्र नहीं हो सकता है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें