पुलिस ने अवैध बालू परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को किया जप्त, क्षेत्र में मची हड़कंप।

पलामू न्यूज Live//लेस्लीगंज: पलामू पुलिस द्वारा अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस के द्वारा पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर बिना किसी वैध कागजात के बालू का परिवहन कर रहे थे। मंगलवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दोनों ट्रैक्टर को पकड़ा और थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू उठाव के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। लगातार थाना क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिल रही थी कि प्रत्येक दिन रात के अंधेरे मे अवैध बालू की खनन, भंडारण और परिवहन कि जा रही थी। बालू लेकर ट्रैक्टर काफी तेज गति से परिवहन करता है जिससे ग्रामीणों का सोना भी हराम हो गया है। इसी सुचना के आधार पर लेस्लीगंज थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें दो ट्रैक्टर जप्त किया गया है। आगे भी यह छापेमारी जारी रहेगी, पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें