पलामू के 71वें पुलिस कप्तान बने IPS कपिल चौधरी, निवर्तमान एसपी रिष्मा रमेशन गुलदस्ता देकर किये स्वागत।

पलामू न्यूज Live// मेदिनीनगर: पलामू जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में युवा और ऊर्जावान आईपीएस अधिकारी कपिल चौधरी ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिले के 71वें एसपी के रूप में कमान संभाला हैं। निवर्तमान एसपी से प्रभार लेने के पश्चात उन्होंने IRB-10 पलामू के पदभार की भी जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करते ही मीडिया से मुखातिब होते हुए पलामू के नये एसपी कपिल चौधरी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि जिले में सुदृढ़ विधि-व्यवस्था कायम करना और आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव जगाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। पुलिस और जनता के बीच के फासले को कम किया जाएगा ताकि पुलिसिंग को और भी प्रभावी बनाया जा सके। कप्तान ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिले में शांति भंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने पलामू वासियों से अपील की है कि वे निर्भीक होकर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए जनता और पुलिस का आपसी समन्वय अनिवार्य है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें