बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर विधायक ने उनकी प्रतिमा अनावरण कर संविधान का प्रति लोगों में वितरण किया।

पलामू न्यूज Live//पलामू: पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड पांकी के ग्राम आसेहार स्थित टिटहिया टोला में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती महोत्सव सह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर तथा केक काटकर उनकी जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. मेहता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समता और न्याय का प्रतीक है। भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच भारतीय संविधान की प्रतियां भी वितरित की गईं। वहीं कार्यक्रम के पश्चात एक विशेष झलक देखने को मिला विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता अपने सहयोगियों के साथ टिटहिया टोला के एक दलित परिवार के घर पहुंचे और जमीन पर बैठकर सत्तू-गुड़ एवं महुआ का आनंद लिया। इस आत्मीय पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और इसे सामाजिक सद्भाव का संदेश बताया। समारोह पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का भरोसा जताया। इस समारोह के मौके पर विधायक जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, आसेहार पंचायत समिति सदस्य बालकेश्वर राम, उपमुखिया अमित शर्मा, समाजसेवी कमेश यादव, राजदेव मेहता, कार्तिक सिंह, अध्यक्ष शिवकुमार राम, सचिव बिजेंद्र राम, गोविंद राम, रंजीत, भोलेनाथ, विशाल, रौशन, राजकुमार, अमृत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें