पांकी में अंबेडकर जयंती की धूम, 25 पंचायतों के सहयोग से होगा भव्य आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पांकी: पलामू जिले के पांकी प्रखंड मे 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं अंबेडकर विचार मंच के नेतृत्व में सिंचाई विभाग मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रखंड की 25 पंचायतों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। अम्बेडकर विचार मंच के सचिव दिनेश राम ने बताया कि इस वर्ष 135वां जयंती समारोह मनाया जा रहा है, जिसे ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी समुदायों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। अध्यक्ष सीताराम दास ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं, उनके सिद्धांतों पर चलकर ही सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के शोषित, वंचित और बहुजन वर्ग को जो अधिकार दिलाए, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां ताकत के प्रदर्शन पर जोर दिया जा रहा है, वहीं बाबा साहेब ने हमेशा शिक्षा और कलम की शक्ति को प्राथमिकता दी। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए पांकी प्रखंड में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।सभी वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि बाबा साहेब के विचारों को समाज के हर तबके तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन सचिव ASP नागमणि रजक, प्रदेश प्रवक्ता ASP रामकुमार रवि, भीम आर्मी के पलामू उपाध्यक्ष अब्बूददा खां, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा अंबेडकर, प्रखंड अध्यक्ष ASP गुलशन अंसारी, अंबेडकर विचार मंच सदस्य गुणी राम, तरहसी प्रखंड उपाध्यक्ष प्रमोद रवि तथा आइसा प्रखंड अध्यक्ष रोहित दागी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें