मेदिनीनगर डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने आगामी त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी, पानी पर दिया विशेष जोर।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर : पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने शहर की व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज कर दी है। 14 मार्च को निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बुधवार को वे नगर निगम स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने शहर की बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर आगामी त्योहारों के मद्देनजर सफाई और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। डिप्टी मेयर श्री सिंह ने सफाई कार्य के जोनल प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में चैती छठ, रामनवमी, सरहुल और ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। इन त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को गंदगी या अंधेरे के कारण किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। वहीं श्री मनोज सिंह ने अधिकारियों को कहा कि निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखना और मुकम्मल प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। त्योहारों के समय शहर की गरिमा और जन-सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जोनल प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि वार्डों में नियमित सफाई हो और खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इनटेक वेल को दुरुस्त कराकर स्वच्छ पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करें। इस बैठक में सहायक नगर आयुक्त, लेखा पदाधिकारी, प्रधान सहायक, लेखापाल, सहायक अभियन्ता, सफाई नोडल पदाधिकारी, लाईट कनीय अभियन्ता, कनीय अभियन्ता गाड़ी मेंटेनेंस, सफाई जोन प्रभारी, सहित कई वार्ड पार्षद भी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें