लेस्लीगंज – दारुडीह ग्रामीणों ने पति पत्नी को जमकर पीटा

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह निवासीरोहित सिंह एवं उसकी पत्नी सरोज देवी को उसी गांव के सकेन्द्र सिंह बालके सिंह वगैरह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  ग्रामीणों के मुताबिक रोहित सिंह का परिवार गरीब है और सेटरीग सरिया का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। बलकेश सिंह का परिवार इस परिवार को हमेशा मारपीट कर दबाता रहता है विवाद का कारण सेटरीग का पटरा गायब होने पर अपनी पत्नी सरोज देवी से पूछताछ करना है सरोज ने पटरा गायब होने पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए पूछताछ करने की बात कही। पूछताछ पर ही विवाद बढ़ाए और अपने परिजनों के साथ मिलकर बलकेश ने रोहित को पीटने लगा बीच-बचाव करने आई रोहित की पत्नी सरोज को भी बुरी तरह पिटाई कर दिया।  घायल सरोज को लेस्लीगंज पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज डालटेनगंज भेज दिया।

लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें