होली त्योहार के रंग में भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस कि रहेगी उनके उपर पैनी नजर: थाना प्रभारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना परिसर में होली त्योहार को लेकर की गई शांति समिति की बैठक। इस बैठक कि अध्यक्षता थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय व संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने किया। थाना परिसर में हो रहे शांति समिति की इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों मुखिया, सांसद प्रतिनिधि एवं दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। वहीं अपने संबोधन में सांगबार पंचायत की मुखिया गीता देवी ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम का त्यौहार है। इसे सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर आपसी भाई-चारगी के साथ मनाएं परंतु खुशी का त्यौहार कभी-कभार मातम में भी बदल जाता है। इसका कारण नशा है इस पर प्रशासन को रोक लगाने की आवश्यकता है। पुर्णाडीह मुखिया गुड्डी देवी होली और रमजान का त्यौहार दोनों समुदाय के लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को कहा। होली में अक्सर नशा में मग्न होकर राहगीरों को परेशान किया जाता है जबरदस्ती उन्हें पकड़ कर कपड़ा फाड़ा जाता है ऐसा ना करें। धावाडीह मुखिया रिंकी देवी ने कहा कि हमारे पंचायत में मुस्लिम समुदाय के लोग हैं होली में वे हुड़दंग मचाने का प्रयास करते हैं। इसलिए थाना प्रभारी होली त्योहार में गस्ती दल की गाड़ी को मेरे पंचायत में भेजे और चिह्नित कर वैसे लोगों को सबक सिखाने का कार्य करें। सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार ने सभी को होली त्यौहार का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार को आपसी सहमति और भाई चारगी के साथ मनाना चाहिए। होली त्यौहार में प्रशासन नशा और डिजे साउण्ड पर प्रतिबंध लगाएं तब शांति से होली पर्व संपन्न होगी। हरतुआ मुखिया अरविंद शुक्ला ने कहा कि असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक यह होली त्यौहार है, इसे सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर शांति से मनाएं। इस होली पर्व पर प्रशासन को अलर्ट मोड में रहना होगा जब क्षेत्र के आम लोग सूचीत करें तो तुरंत इन्हें पहुंचना होगा और जनता कि समस्या का समाधान करना होगा। मुखिया संघ के अध्यक्ष मनदीप मेहता ने कहा कि थाना प्रभारी को जन-प्रतिनिधियों के प्रति विशेष ध्यान रखना होगा, जब ये क्षेत्र कि जनता का समस्या लेकर आएं तो अविलंब समाधान करना होगा। होली में थाना प्रभारी को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखना होगा नशा कर लोग हुड़दंग मचाने का प्रयास करते हैं उसे प्रशासन को विफल करना होगा। समाजसेवी बजरंगी प्रसाद सोनी और तारकेश्वर पासवान ने होली और रमजान के साथ ईद त्यौहार का शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को कहा।

होली के रंग में भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा: उत्तम कुमार राय।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने दोनों समुदाय के लोगों को होली त्योहार और रमजान के बाद ईद त्यौहार की अग्रिम बधाई दिया। उन्होंने कहा कि होली त्योहार खुशियों का पर्व है इसे आप सभी मिलकर आपसी भाईचारे में साथ मनाएंगे तो बहुत ही बेहतरीन ढंग से संपन्न होगी। अगर किसी प्रकार से होली के रंग में भंग करने का किसी समुदाय के लोग प्रयास करते हैं तो हमें जानकारी दिजिए उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन होली त्योहार में अलर्ट मोड में रहेगी नशा और डिजे साउण्ड पर बिल्कुल प्रतिबंध रहेगी पहले के तरह पारंपरिक ढोलक झाल बजाकर होली पर्व मनाएं। होली त्योहार में राह-गिरों को जबरदस्ती पकड़ कर कपड़ा न फाड़े जिन्हें रंग से एलर्जिक है उनसे दूर रहें ऐसा करते पकड़े जाने पर उनके उपर कारवाई की जाएगी। इस बैठक के मौके पर एसआई बिक्रम शील, एसआई राजू मांझी, एसआई मोहम्मद नईम, एएसआई रामानंद प्रसाद, एएसआई जितेन्द्र कुमार, मुखिया बिगन महतो, मोहम्मद महिर, मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, उप मुखिया अनिल मेहता, मोहम्मद इदरीस, अशोक यादव, चौकिदार लिला कुंवर, रमेश कुशवाहा, अनिल वर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें