अलीगढ़ जंक्शन पर हटिया आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हेतु रेलवे बोर्ड से मिली स्वीकृति।

पलामू न्यूज Live//पलामू मेदिनीनगर: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को रेलवे कनेक्टिविटी के तहत आवागमन सुगम बनाने हेतु प्रयासरत रहने लगातार पत्राचार करने एवं व्यक्तिगत रूप से माननीय रेल मंत्री जी से मिलकर अनुरोध किया था। इसके फलस्वरूप अलीगढ़ जंक्शन पर हटिया आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12873/12874 के ठहराव हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है, बहुत जल्द अधिसूचना जारी होगी। विदित है कि झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के द्वारा लगातार उक्त ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव की मांग की जा रही थी। रांची से चलने वाली ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर नहीं होती है। राजधानी राँची हटिया से चलने वाली इस ट्रेन से झारखंड के अनेकों छात्र- छात्राएँ अलीगढ़ पढ़ने के लिए आया-जाया करते हैं। परंतु उक्त ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव नहीं हेने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उक्त ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव होने से झारखंड सहित पलामू एवं गढ़वा की जनता को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके लिए माननीय सांसद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त करता हूं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें