पलामू में एक वर्ष पूर्व लूट कांड की मोबाइल हुई बरामद, नावा जयपुर पुलिस ने पीड़ित को सौंपा मोबाइल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नावाजयपुर थाना अंतर्गत वर्ष 2025 के फरवरी माह में घटित लूट के एक कांड में लूटी गई मोबाइल फोन की बरामदगी के उपरांत माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में उक्त मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया है। लूट कांड से संबंधित अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा मोबाइल फोन बरामद किया गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन करते हुए। मोबाइल मालिक गणेश कुमार सोनी, पिता किशोर प्रसाद सोनी, पता- रुदीडीह, थाना नावा जयपुर, जिला पलामू को नावा जयपुर थाना प्रभारी सतिश कुमार गुप्ता के द्वारा मोबाइल फोन को विधिवत रूप से सौंप दिया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा पलामू पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पलामू पुलिस आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें