पलामू पुलिस द्वारा शहीद जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के सदर थाना परिसर में झारखंड जगुआर के शहीद आरक्षी संख्या 1591 ओम प्रकाश प्रसाद को सदर सीडीपीओ, थाना प्रभारी सदर सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद के पुत्र रोहित कुमार को शॉल एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शहीद आरक्षी संख्या 1128 अशोक कुमार की पत्नी ममता देवी एवं शहीद आरक्षी मोहन कुमार नीरज की पत्नी संगीता देवी को सदर सीडीपीओ, शहर थाना प्रभारी, टीओपी–2 एवं टीओपी–3 प्रभारी द्वारा उनके आवास पर जाकर शॉल एवं भेंट देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शहीद आरक्षी संख्या 1217 कुन्दन कुमार सिंह के पिता को उनके आवास पर जाकर हुसैनाबाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शॉल एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना गया। साथ ही यह आश्वस्त किया गया कि पलामू पुलिस शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखेगी और उनके परिवारों के साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। पलामू पुलिस शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें