लेस्लीगंज में 77वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, इस अवसर पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत सभी जगहों पर शांति के साथ संपन्न हुई गणतंत्र दिवस त्योहार व झंडोत्तोलन। सर्व प्रथम प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। बालिका प्रोजेक्ट विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक थाना में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, अनुमंडलिय कार्यालय लेस्लीगंज में एसडीपीओ मनोज झा ने झंडोत्तोलन की। गांधी चौक पर समाजसेवी बजरंगी प्रसाद, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य अमरेश कुमार सिंह मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम एवं बीआरसी में विनोद राम ने झंडोत्तोलन किया। लेस्लीगंज अनुसूचित आवासीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक कुश कुमार तिवारी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य प्रभारी राजीव रंजन ने झंडोत्तोलन किया। लेस्लीगंज कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता तो पंचायत भवन लेस्लीगंज में रेखा देवी झंडोत्तोलन किया। वहीं जैप-8 लेस्लीगंज मे भी विधि विधान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही प्रखंड मुख्यालय के प्राइवेट स्कूलों में एंग्लो एकेडमी आवासीय विद्यालय, मॉर्निंग ग्लोरी इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय, एभीपी स्कूल, ज्ञान गंगा, केडी आवासीय विद्यालय लेस्लीगंज, सफायर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया गया। सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया। इस गणतंत्र दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों पर स्थानीय थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के द्वारा शांति कायम करने हेतु पुलिस को चौकस की गई थी। सभी जगहों पर झंडोत्तोलन के दौरान सलामी देने के लिए थाना के स्पेशल गार्ड के द्वारा सलामी दिया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान, लेस्लीगंज पूर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुबे, बजरंगी प्रसाद, तारकेश्वर पासवान, अधिवक्ता लाल प्रसाद यादव, चेंबर अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि छोटे लाल सोनी, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह चैंबर महामंत्री तनवीर आलम, पंचायत समिति प्रतिनिधि विनोद राम, मंगल किशोर पासवान, पंचायत समिति प्रतिनिधि दीपक गिरी, अनुज जायसवाल, डब्लू सिंन्हा सहित क्षेत्र के दर्जनों अन्य गण्यामान लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें