मेदिनीनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत टेंपो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रविवार को छः मुहान टेंपो स्टैंड पर टेंपो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय पलामू एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान टेंपो चालकों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा वाहनों में ओवरलोडिंग न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बैरिया चौक के पास बड़ी एवं छोटी वाहनों में रेडियम स्टीकर भी चिपकाए गए। ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इस अवसर पर यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए आमजनों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग करने का संदेश दिया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें