पलामू में पांच एकड़ भूमि पर लहलहा रहे अवैध अफीम-पोस्ता की खेती को पुलिस ने किया विनष्ट।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कहुवाखाड़ के जंगली क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा अवैध रूप से की जा रही अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल द्वारा उक्त जंगली क्षेत्र में लगभग 05 एकड़ भूमि पर लहलहा रहे अवैध अफीम पोस्ता की फसल को विधिवत रूप से विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के अंतर्गत की गई। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है यह अभियान आगे भी जारी रहेगी। पलामू पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें