पलामू जिला के किसानों अपना धान बिक्री के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर शीघ्र निबंधन करावें: पलामू डीसी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर समाहरणालय परिसर से आज सोमवार को जिला के दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने धान अधिप्राप्ति और आपुर्ति विभाग के योजनाओं की जानकारी देने वाले तीन जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत चल रहे धान खरीद अभियान की जानकारी किसानों तक पहुंचाएगा। धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से ही शुरू किया गया है। पलामू उपायुक्त समीरा एस ने बताया कि पलामू जिले में धान खरीद के लिए कुल 63 अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए है। किसान ई-उपार्जन मोबाइल ऐप के जरिए खुद पंजीकरण कर सकते हैं, स्लॉट बुक कर सकते हैं और भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं। सभी केंद्रों पर ई-पॉस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गयी है ताकि लेन-देन सुरक्षित रहे। इसके अलावें इस वाहन के जरिये पीडीएस, राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजना और उपभोक्ता अधिकार जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने सभी किसानों से अपना धान निर्धारित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही बेचने को कहा। उन्होंने सभी से किसी बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने वैसे किसानों से जिन्होंने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया हैं, उनसे ई-उपार्जन पोर्टल पर शीघ्र अपना निबंधन कराने की अपील की है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts