झारखंड में बसपा को मिली नई मजबूती विश्रामपुर के चर्चित समाजसेवी अभिमन्यु सिंह बने प्रदेश महासचिव।

पलामू न्यूज Live//झारखंड में बहुजन समाज पार्टी के संगठन को सशक्त आधार प्रदान करते हुए विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, संघर्षशील एवं चर्चित समाजसेवी श्री अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी से आशीर्वाद प्राप्त कर औपचारिक रूप से बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के सेंट्रल को-ऑर्डिनेटर सह राज्यसभा सांसद मान्यवर ई. रामजी गौतम, केंद्रीय/झारखंड प्रदेश प्रभारी मान्यवर नर्मदा प्रसाद अहिरवार, केंद्रीय/झारखंड प्रदेश प्रभारी मान्यवर आर.सी. त्यागी (पूर्व एमएलसी), प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मान्यवर कुशवाहा शिवपुजन मेहता, प्रदेश जोन प्रभारी मान्यवर पुनीत कुमार अम्बेडकर एवं प्रदेश जोन प्रभारी मान्यवर अरुण कुमार राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। माननीया बहन कुमारी मायावती जी के स्पष्ट निर्देशानुसार एवं केंद्रीय नेतृत्व के सर्वसम्मत निर्णय से श्री अभिमन्यु सिंह को बहुजन समाज पार्टी, झारखंड प्रदेश महासचिव जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व से नवाजा गया। पार्टी नेतृत्व ने उनके सामाजिक योगदान, जनसंपर्क, संगठनात्मक क्षमता तथा बहुजन विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर श्री अभिमन्यु सिंह ने आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने मान्यवर रामजी गौतम, मान्यवर नर्मदा प्रसाद अहिरवार, मान्यवर रामचंद्र त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष मान्यवर कुशवाहा शिवपुजन मेहता, प्रदेश जोन प्रभारी मान्यवर पुनीत कुमार अम्बेडकर तथा मान्यवर अरुण कुमार राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री अभिमन्यु सिंह ने यह भी कहा कि वे बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि श्री अभिमन्यु सिंह के पार्टी में शामिल होने एवं उन्हें प्रदेश महासचिव बनाए जाने से झारखंड में बहुजन समाज पार्टी को नई ऊर्जा, दिशा एवं संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें