खलिहान में अगलगी से किसानों को भारी नुकसान, अब पशुचारे का संकट।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा किसानों के खलिहान में आग लगा दिया गया है। अचानक लगी आग में सकिन्द्र सिंह, सत्यदेव पासवान, बिरजू राम, टिंकू सिंह और सदन पासवान के खलिहान में रखा पुआल जलकर राख हो गया, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रात के सन्नाटे में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक खलिहान में रखा अधिकांश पुआल जल चुका था। इस अगलगी की घटना के बाद पीड़ित किसानों के सामने पशुओं के भोजन (चारा)का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि खलिहान में रखे चारे के सहारे ही वे अपने मवेशियों का पालन-पोषण करते है। आग लगने से अब न केवल आर्थिक क्षति हुई है बल्कि आने वाले दिनों में पशुओं को चारा उपलब्ध कराना भी मुश्किल हो गया है। इस घटना की सूचना लेस्लीगंज थाना को दे दी गई है, ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा पीड़ित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें