लेस्लीगंज मिडिल स्कूल में चार सप्ताह का शिक्षण अभ्यास बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों का हुआ संपन्न, मिठाई खिलाकर विद्यालय परिवार ने किया विदाई।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय लेस्लीगंज में चार सप्ताह का शिक्षण अभ्यास संपन्न मिठाई खिलाकर सभी को कि गई विदाई। बता दें कि कुमारेश इंटरनेशनल B.Ed कॉलेज रजवाड़ी के छः प्रशिक्षित शिक्षक जिनका इंटर्नशिप चार सप्ताह के लिए लेस्लीगंज के मिडिल स्कूल में शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम 4 सप्ताह का था जो दिनांक 13 नवंबर से शुरू हुई और 10 दिसंबर 2025 को समाप्त हुआ। इस अवसर पर अपनी अभ्यास पाठ पूर्ण करने के उपरांत सभी छ: प्रशिक्षित शिक्षकों को मिठाई खिलाकर एवं प्रशिक्षण पत्र देकर विदाई दी गई। वहीं चार सप्ताह के इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेने वाले 6 कुमारेश इंटरनेशनल B.Ed काॅलेज के विद्यार्थियों ने मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक का विद्यालय प्रबंधन की गतिविधि पर विस्तार पूर्वक सफल संचालन का बखान किया। उन्होंने विद्यालय के सुंदरीकरण पर विशेष प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी लोग इसी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हैं पहले के मध्य विद्यालय और अभी में बहुत बदलाव हुआ है। यह सब मध्य विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम जी का देन है जो राजकीय मध्य विद्यालय लेस्लीगंज का प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार लिया। तब से ही एक नई सोच के साथ मध्य विद्यालय का सुंदरीकरण एवं विद्यार्थियों की मध्यान्ह भोजन और सही शिक्षा उपलब्ध कराने में एक सच्चे शिक्षक का फर्ज निभाया। वहीं मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम ने कहा कि जिस प्रकार से चाक पर कच्चे मिट्टी से विभिन्न तरह का बर्तन बनाने का कार्य एक कुम्हार करता है। उसी तरह से देश का भविष्य गढ़ने का कार्य एक शिक्षक करते हैं, हमने एक गुरु और शिष्य का कर्तव्य को ईमानदारी पुर्वक इस लूट कि दुनिया में प्रकट करने का काम किया हुं किसी भी शिक्षक अपने शिष्यों को जैसा शिक्षा देगा वह भविष्य में वैसा ही करेगा। वहीं प्रधानाध्यापक ने कुमारेश इंटरनेशनल बीएड कॉलेज रजवाडीह के छः विद्यार्थियों जो 4 सप्ताह के लिए इंटर्नशिप में भाग लिया उनकी भी प्रशंसा किया और कहा कि आप सभी जहां भी जाएंगे एक नई कृतिमान गढ़ेगी। मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम, कलावती मैम, संगीता मैम एवं विद्यालय के तमाम परिवार सम्मिलित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें