सतीश कुमार का निधन पलामू प्रमंडल के लिए अपूर्णीय क्षति: शत्रुध्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु ने आज शोक विज्ञप्ति जारी किया है। उन्होंने झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक एवं आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीष कुमार जी के आकस्मिक निधन पर अश्रुपूर्ति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनका निधन पलामू प्रमंडल के लिए अपूर्णीय क्षति है अपने राजनीतिक जीवन के प्रारंभिक काल में भूमिगत माओवादी आंदोलन से लेकर। झारखण्ड राज्य स्थापना आन्दोलन के साथ ही आजसू पार्टी के संसदीय जीवन काल के अंतिम क्षणों तक सतीश दादा ने झारखण्डी महापुरुषों के रास्ते पर चलते हुए। झारखण्ड आन्दोलन कारियों के हक अधिकार की लड़ाई में हमेशा बुलंदी प्रदान किया जिसके लिए झारखण्ड आन्दोलन कारी संघर्ष मोर्चा उनका हमेशा ऋणी रहेगा। जारी शोक विज्ञप्ति में झारखंड क्रान्ति मंच के अध्यक्ष ने कहा है कि सतीष दादा का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है वे हमेशा मुझे बड़े भाई की तरह प्यार दुलार व सम्मान दिया करते थे। राज्य एवं जिला स्तर के कई आन्दोलनों में उन्होंने जो भूमिका निभाई है उसके लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। आज सच्चे अर्थों में पलामू ने एक सपूत को खो दिया है ऐसी विकट परिस्थिति में हम कुदरत से उनकी आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना करते हैं एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। झारखण्ड क्रांति मंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रवीन्द्र कुमार रवि जी एवं. I.T Cell के केंद्रीय अध्यक्ष कलीम अंसारी जी ने भी सतीश कुमार जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें