झारखंड के वित्त मंत्री को पांकी विधायक ने लेस्लीगंज कार्यक्रम में कराया ध्यान आकृष्ट, मंत्री ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में शहीद नीलांबर पीतांबर के शहादत स्थल से शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत, सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत हुई है। जिसे पूरे राज्य में इस कार्यक्रम को चलाया जाना है पहले पलामू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले थे लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। उसके बाद झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं विशिष्ट अतिथि पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण एवं पलामू उपायुक्त समीरा एस, एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीएम सुलोचना मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर कार्यक्रम के संबोधन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड में बदलेंगे टेंडर के नियम, 10 फीसदी ही होगी न्यूनतम बोली, टेंडर के नियम में बदलाव का मामला कैबिनेट में उठाया जाएगा। इस बात की घोषणा उन्होंने पलामू के लेस्लीगंज में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा अधिकार सप्ताह की शुरुआत में किया। उन्होंने मेरे विधानसभा क्षेत्र में अनटाइड फंड से 75 लाख की एक योजना स्वीकृत हुई थीं, ठेकेदार ने 48 प्रतिशत न्यूनतम पर टेंडर डाला है। इससे सोचा जा सकता है कि किस तरह कार्य होगा इन सब को देखते हुए पूरे झारखंड में टेंडर नियम में बदलाव करने की जरूरत महसूस हुई है।

जल नल योजना के लिए झारखंड को केंद्र से नहीं मिल रहा अनुदान: राधाकृष्ण किशोर।

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नवंबर तक झारखंड को मिलने वाले 30 करोड़ रुपए की अनुदान राशि नहीं दे रही है। जल नल योजना के लिए 12 हजार 600 करोड़ का बजट था झारखंड सरकार ने 6300 करोड़ दे दिया है, लेकिन केंद्र सरकार ने योजना की राशि देने से इनकार कर दिया है। वित्त मंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली पर बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की तरह ही अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करना पड़ेगा। पलामू का इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है कार्यशैली से मन भटक सकता है काम को लेकर संवेदनशील है हेमंत सरकार। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार संवेदनशीलता के साथ सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही है, यह संवेदनशीलता सभी सरकार में होनी चाहिए। शासन व्यवस्था अंचल, प्रखंड या और सरकारी कार्य ऐसे ही चलता है लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार सीधे लोगों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कर रही है। इससे पहले झारखंड में ऐसी व्यवस्था नही थी आज के कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता के लिए नहीं है बल्कि रिजल्ट जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवेदन को संकलित कर समस्या का समाधान करें, जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि इस तरह के मंच पर अपनी समस्या को रखें। वहीं झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दर्जनों सरकारी परिसंपत्तियों का वितरण भी किया और लोगों से कहा कि जिन्हें जरूरत कि चीजें या सरकारी लाभ नहीं मिल रही है वो इस शिविर के माध्यम से सरकार तक अपनी बातों को पहुंचाएं आपकी समस्या का 100% समाधान किया जाएगा।

अंचल अधिकारी चाय पिलाते हैं लेकिन काम नहीं करते: पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शुक्रवार को लेस्लीगंज में भाजपा के पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ. शशिभूषण मेहता भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि मनातू में तीन सालों से कोई बीडीओ नहीं है, तरहसी में सीओ नहीं है, लेस्लीगंज में अंचल की स्थिति दयनीय है अंचल अधिकारी चाय पिलाते हैं लेकिन क्या काम करते हैं सबको पता है और ऊपर से बोलते हैं कि हमारा यहां से ट्रांसफर करवा दीजिए। इसलिए महोदय प्रभार वाली पोस्ट को हटाकर जल्द से जल्द यहां पर नियुक्ति करें जिससे आम जनता कि परेशानी दूर हो सके। विधायक ने आगे बताया कि इस समय ज्वलंत मुद्दा धान की खरीद का है अभी तक धान की खरीद शुरू नही हुई है। किसान बिचौलिया को औने-पौने दामों में धान बेचने पर मजबूर है, दर्जनों किसानों कि पिछले वर्ष का पैक्स के माध्यम से बेचा गया धान का पैसा अभी तक नहीं मिला है महोदय इस पर विशेष ध्यान देने कि आवश्यकता है। वहीं पांकी विधानसभा अंतर्गत ढुब छत्तरपुर में पुल की जांच लंबित है 2023 में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक जांच शुरू ही नही हो सकी है। पांकी विधानसभा इलाके में डिग्री कॉलेजों की स्थापना की मांग विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने झारखंड सरकार से की है। दरअसल गुरुवार की देर शाम राज्य सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का नाम सेवा अधिकार सप्ताह रखा है। इस कार्यक्रम के मौके पर पलामू डीसी समीरा एस, एसपी रिष्मा रमेशन, डीएफओ सत्यम कुमार, डीडीसी जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, एसडीएम सुलोचना मीणा, डीएसओ प्रीति किस्कू समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें