पलामू में जनजातीय विरासत और तकनीक आधारित नवाचारों का शानदार प्रदर्शन संपन्न।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC), GEC पलामू द्वारा “आइडिया ट्राइब 2025” का संस्थागत चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT), रांची की नवाचार पहल के अंतर्गत किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र नवाचारों को पहचानना है, जिसके अंतिम चरण में विजेता टीम को अपने विचार को विकसित और विस्तार करने हेतु ₹2 लाख का सीड ग्रांट प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री संजय कुमार सिंह के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने जनजातीय ज्ञान तथा आधुनिक तकनीक के समन्वय से एक सतत और समावेशी भविष्य के निर्माण पर जोर दिया छात्रों के आइडिया पिचों का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा किया गया। जिसमें डॉ. दीपेश कुमार डॉ. योगेश कुमार प्रजापति, डॉ. सुमित कुमार, श्री महेन्द्र मरांडी, श्री निपेन कुमार, श्री भावेश कुमार और श्री पंजीत कुमार लेनका शामिल थे। प्रतिभागियों ने जनजातीय सशक्तिकरण, सतत कृषि, AI आधारित खेती समाधान और पर्यटन विकास जैसे विषयों पर विभिन्न नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। स्मार्ट सिंचाई प्रणालियां, AI संचालित फसल निगरानी मॉडल तथा ईको-टूरिज्म फ्रेमवर्क जैसे विचार परंपरा और तकनीक का संतुलित मेल दर्शाते हैं, कार्यक्रम का समापन डॉ. मुरली मनोहर, फैकल्टी इंचार्ज, IIC 8.0 के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ। जिन्होंने छात्रों को सीमाओं से परे सोचने और अपने विचारों को प्रभावी समाधान के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित उत्साह और रचनात्मकता ने इस संस्थागत प्रतियोगिता को अत्यंत सफल बनाया और GEC पलामू की नवाचार, समावेशन और प्रेरणा की प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित किया। यह आयोजन हिमांश कुमार, मंजीत कुमार, विमल कुमार तथा IIC छात्र टीम द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें