आईपीएस श्रीमती तदाशा मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय रांची में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड का पदभार ग्रहण किया।

पलामू न्यूज Live//झारखंड पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमति तदाशा मिश्रा झारखण्ड ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने संबंधी पुलिस को संवेदनशील रहने की आवश्यकता के साथ पुलिस का उद्देश्य कानून- व्यवस्था को सुदृढ करना है। अपराधों पर नियंत्रण रखना तथा समाज में शांति और विश्वास बनाये रखने/महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने संबंधी बाते कहीं। साईबर, संगठित अपराधों, नक्सलवाद की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु बेसिक कोर पुलिसिंग पर विशेष रूप से अपने विचार व्यक्त की। वहीं इसके पूर्व में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती तदाशा मिश्रा ने मुलाकात की। प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

बिहार/झारखंड में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर रह कर सेवा दे चुकी हैं तदाशा मिश्रा जी।

बता दें कि कि श्रीमती तदाशा मिश्रा भा०पु०से० पूर्व में पुलिस अधीक्षक मधेपूरा (बिहार) एवं झारखण्ड राज्य में पुलिस अधीक्षक नगर ग्रामीण राँची, अप०अनु०वि० बोकारो, गिरिडीह। समादेष्टा झा०स०पु०-02/झा०स०पु०-01/ पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो, पुलिस महानिरीक्षक, वि०शा०, अपर पुलिस महानिदेशक, झा०स०पु०/रेल, विशेष सचिव, गृह विभाग, झारखण्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।

झारखंड के दर्जनों पुलिस पदाधिकारी डीजीपी के पदभार ग्रहण में रहें शामिल।

पदभार ग्रहण के दौरान श्री मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, राँची, श्री प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, श्री असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०नु०वि०, डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, श्री क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्री पटेल मयुर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, श्री इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, श्री सुरेन्द्र कुमार झा. पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें