पलामू में मिला नवजात शिशु का कटा हुआ सिर धड़ गायब, पुलिस को नरबलि की आशंका सभी बिंदुओं पर जांच जारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में एक नवजात शिशु जो दो से तीन दिन के लगभग का है जिसकी हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। उसका सिर शहर थाना क्षेत्र में झाड़ियों से बरामद हुआ है जबकि धड़ अभी तक नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है वहीं नरबलि की आशंका पर भी जांच किया जा रहा है। यह घटना शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड जीएलए कॉलेज के आगे संत जेवियर स्कूल के पीछे हनुमान नगर में टेढ़वा नदी के किनारे का है जहां झाड़ी में नवजात का कटा हुआ सिर मिला है। बता दें कि घटनास्थल के पास एक श्मशान घाट भी है बच्चे का धड़ मौके से गायब होने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है इससे लोग भय के साये में हैं। पलामू पुलिस नरबलि की आशंका को देखते हुए उस पर भी जांच कर रही है। पिछले तीन-चार दिनों के दौरान शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना को लेकर शहर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है, थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि सर कटे नवजात बच्चे के बारे में पता लगाया जा रहा है पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने नवजात शिशु के सिर को जब्त कर एमएमसीएच भेज दिया है। इस घटना कि सूचना पुलिस को रात करीब आठ बजे मिली थी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुष्टि किया कि यह एक नवजात शिशु का सिर है जिसे किसी ने हत्या कर धड़ से अलग कर दिया है। पुलिस सर कटे शिशु की धड़ बरामदगी के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का सिर यहां कैसे आया इलाके के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बच्चे की गर्दन पर खून के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह घटना गुरुवार शाम को ही अंजाम दी गई होगी। पलामू पुलिस ने आमजनों से अपील किया है कि इस घटना कि उद्भेदन एवं धड़ बरामदगी में आप सभी का सहयोग कि आवश्यकता है इससे संबंधित कोई सुराग मिले तो पुलिस को जरूर सूचित करें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें