पांकी प्रखंड में अवैध अफीम/पोस्ता एवं गांजा की खेती कि रोकथाम हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकरगढ़ एवं मतनाग में अवैध अफीम/पोस्ता एवं गांजा की खेती कि रोकथाम हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पांकी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, केकरगढ़ पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य, वन विभाग की टीम, तथा पांकी थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में केकरगढ़ पंचायत के अंतर्गत आने वाले केकरगढ़ एवं मतनाग गांव के महिला एवं पुरुष, युवक एवं युवतियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को अफीम/पोस्ता एवं गांजा की खेती के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अवैध खेती में संलिप्त पाए जाने पर मिलने वाले कानूनी दंड के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि वे अफीम, पोस्ता एवं गांजा की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलों जैसे चावल, गेहूं, चना, सरसों, मसूर, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, अरंडी, बाजरा एवं कटहल की खेती करें जिससे उन्हें आर्थिक लाभ के साथ सुरक्षित आजीविका भी मिल सके। इस कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों को अवैध अफीम पोस्ता एवं गांजा की खेती नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नशा उत्पन्न करने वाली फसलों की खेती पर अंकुश लगाना तथा किसानों को वैकल्पिक कृषि के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts