पलामू में एससी-एसटी कर्मचारी संघ का चुनाव शांति से संपन्न, अध्यक्ष प्रभू जी और महासचिव अशोक कुमार को चुना गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर पेंशनर भवन मे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ पलामू का गठन 5 अक्टूबर 2025 को राज्य कमेटी के द्वारा प्रतिनिधित्व पर्यवेक्षक मान्यवर रघुराई राम एवं पलामू जिले के पूर्व सभी जिला अध्यक्षों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण गठन किया गया। जिसमें श्री प्रभु राम अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार डीआरडीए सचिव, दशरथ सिंह कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार राम, मीडिया प्रभारी विनोद राम, कृष्णा नंदन राम, जगदीश चौधरी, अजय प्रकाश उपाध्यक्ष, संगठन सचिव सरवन राम, आयुष कुमार, उदय राम, मनोज कुमार अंकेक्षक इत्यादि चुना गया। इस मौके पर पलामू में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड प्रदेश कमेटी के नंद कुमार पासवान एवं रघुराई राम भी मौजूद रहे। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष भिखारी राम ने किया वहीं संचालन पूर्व सचिव श्यामलाल उरांव ने किया। एससी/एसटी कर्मचारी संघ पलामू के चुनाव का मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ने इस चुनाव में मौजूद थे उन्होंने कहा की यह समय एकजुट रहने कि आवश्यकता है, इसके लिए संघ को मजबूत बनाना होगा तभी सभी एकजुट होंगे। आगे उन्होंने कहा की कोई भी सरकार हो वो आती-जाती रहती है पर संघ टिका रहता है और सरकार अपने हिसाब से चलती है। इसलिए अपनी निजी स्वार्थ से ऊपर उठते हुए संघ को मजबूत बनाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष ललन कुमार पासवान ने सभी नए पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा की जिस तरह से संघ के सदस्य नए पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है वो अनुकरणीय है उनके इस भरोसे को कभी टूटने नही दिया जायेगा। उन्होंने कहा की पलामू जिला इकाई केंद्रीय समिति के साथ मिलकर संघ को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस कार्यक्रम में गढ़वा पलामू जिला अध्यक्ष श्री रघुराई राम, लातेहार जिला अध्यक्ष श्री कन्हाई राम, संजय कुमार राम, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकुमार पासवान, राज्य कमेटी प्रभारी, पूर्व प्रधानाचार्य व जिला अध्यक्ष श्री भिखारी राम, उमाशंकर पासवान, विनय कुमार, जगन्नाथ सिंह, श्यामलाल उरांव, कुलदीप सिंह चेरो सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें