नक्सली मुक्त होगा झारखंड आज फिर हजारीबाग में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव समेत तीन ढ़ेर।

पलामू न्यूज Live//झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई है। यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है। ये मुठभेड़ कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को तीन शव मिले हैं। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन, 10 लाख रुपये का इनामी बिरसेन गंझू और 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल शामिल है। मौके से सुरक्षा बलों को तीन एके-47 भी बरामद हुई हैं। ज्ञातव्य हो कि 3 सितम्बर को झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में नक्सलियों से लोहा लेते हुए पलामू के दो जवान सुनील राम एवं संतन मेहता शहीद हो गए थे। उसके बाद इस घटना कि जिम्मेवारी किसी भी नक्सली संगठन अपने उपर नहीं लेते हुए टीएसपीसी संगठन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सुरक्षा बलों पर सवाल उठाया था। विज्ञप्ति में उन्होंने लिखा था कि पलामू के दो जवानों का मौत कि जिम्मेवारी सुरक्षा बलों की है उन दो जवानों को 20 मीटर की दूरी से किसी पुलिस के जवान ने ही उन पर गोली चलाई थी जिससे उनकी मौत हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए मामला खुलकर सामने आएगा और खुद ब खुद समझ में लग जाएगी कि नक्सली के गोली से मौत हुई है या किसी पुलिस जवान की गोली से मौत हुई है। इस घटना से आहत होकर झारखंड सरकार एवं डीजीपी ने एक गुप्त बैठक कर निर्देश दिया कि राज्य के किसी भी कोने में छुपे नक्सलियों को सफाया किया जाए। इस आदेश का पालन करते हुए सुरक्षा बलों ने पलामू के उन दो जवानों का बदला रविवार की सुबह 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव को मार कर लिया। वहीं आज सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों ने हजारीबाग जिले में तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में देर कर दिया है जिसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया है मौके से तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगी। झारखंड सरकार एवं झारखंड के सुरक्षा बलों ने कसम खाई है कि झारखंड को नक्सली मुक्त कर ही दम लिया जाएगा यह अभियान में कोबरा, झारखंड जगुआर, जिला पुलिस सामिल हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें