पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढ़ेर।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के तरहसी और मनातू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में रविवार कि सुबह 7 बजे सुरक्षा बलों और टीएसपीसी के बीच हुए मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी मुखदेव यादव ढ़ेर। वहीं सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन पलामू जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली है। टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य और 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया उसके पास से इंसास राइफल बरामद किया गया। गौरतलब है कि इसी संगठन के साथ 3 सितंबर की रात पलामू में हुए मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे उस घटना में भी मुखदेव यादव शामिल था। दरअसल पुलिस ने 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू को निशाने पर रखते हुए एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है। इस अभियान में कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस बल को संयुक्त रूप से लगाया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान आज मुठभेड़ हुई जिसमें मुखदेव यादव मारा गया। उसकी मौत को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संगठन से जुड़े अन्य बड़े नक्सलियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा या निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live “

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें