पलामू में पुलिस और नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद एक जख्मी।
पलामू न्यूज Live//झारखंड में जहां एक से बढ़कर एक कुख्यात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष अपना हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। वहीं कुछ नक्सलियों ने अभी भी क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं जो सरासर ग़लत है। जहां पूरे राज्य वासियों झारखंड कि मशहूर त्योहार कर्मा पूजा में खुशी मना रहे हैं।
वहीं नक्सलियों से लोहा लेते हुए दो जवान शहीद हो गए और एक जख्मी है उस घर में क्या गुजरती होगी इस कल्पना मात्र से ही मन शीहर जाता है। आईए बताते हैं विस्तार से पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के साथ बुधवार कि मध्य रात्रि हुई मुठभेड़ में जिला पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं।
जब कि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। शहीद होने वाले जवानों में सुनील राम एवं संतन मेहता शामिल हैं जिसमें पलामू एएसपी अभियान का एक बॉडीगार्ड भी है।
इस मुठभेड़ में घायल जवान का नाम रोहित कुमार है इसकी पुष्टि पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने की है। बता दें कि पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया था।
इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव जा पहुंची थी जहां 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू का घर भी है। इसी बीच पलामू पुलिस जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई जहां मुठभेड़ में तीन पुलिस जवानों को गोली लग गई। जिसके बाद बुधवार कि रात्रि दो बजे सभी को एमएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया वहीं एक घायल जवान का इलाज चल रहा है।
पलामू एसपी ने क्या कहा इस मुठभेड़ को लेकर।
पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने मुठभेड़ में जवानों को गोली लगने की सूचना मिलते ही रात दो बजे एमएमसीएच अस्पताल पहुंची और घायल जवान के इलाज की हर बारीकी की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि टीएसपीसी का टॉप कमांडर शशिकांत गंझू पर झारखंड सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित किया है। जिस इलाके में यह मुठभेड़ हुई है वह उसका गढ़ माना जाता है इसी इलाके से शशिकांत पलामू और चतरा के इलाके में अपनी गतिविधि का संचालन करता है।
इसलिए बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया था इसी सर्च अभियान में टीएसपीसी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें दो जवान शहीद हुए और एक जवान घायल है।

