अविनाश देव बने पलामू राइफल शूटिंग संघ के अध्यक्ष, खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाने का लिया संकल्प।

पलामू न्यूज Live//पलामू में राइफल शूटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलामू राइफल शूटिंग संघ का गठन किया गया। यह गठन चर्च रोड स्थित माटी कला बोर्ड कार्यालय में झारखंड राज्य राइफल शूटिंग संघ के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। हजारीबाग राइफल शूटिंग संघ के उपाध्यक्ष सुबोतो रॉय और सचिव नैलेंदु जयपुरिया की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से अविनाश देव को पलामू राइफल शूटिंग संघ का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ-साथ उपाध्यक्ष के रूप में गुरबीर सिंह, अफताब आलम, सनत चटर्जी, नंद किशोर भारती और आनंद कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं सचिव की जिम्मेदारी सुमित बर्मन को मिली है जबकि सह-सचिव के रूप में अमरेश कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह, तकनीकी निदेशक मयंक सिंह, विधिक सलाहकार ओमकार नाथ तिवारी और मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी को चुना गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष अविनाश देव ने कहा मैं अपनी अध्यक्षता में पलामू जिले को राइफल शूटिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा। अगर कोई खिलाड़ी आर्थिक तंगी के कारण पीछे रह जाता है तो उसे आगे लाना मेरी जिम्मेदारी होगी, लक्ष्य है कि ऐसे खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाया जाए। साथ ही पलामू में एक आधुनिक शूटिंग ट्रैक भी बनवाया जाएगा जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उचित सुविधा मिल सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह ने कहा कि राइफल शूटिंग एक उत्कृष्ट खेल है और पलामू के युवाओं को इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। पूर्व सेना अधिकारी बृजेश शुक्ला ने कहा कि अविनाश देव के अध्यक्ष बनने से पलामू जिले में राइफल शूटिंग खेल को एक नई दिशा मिलेगी। पर्यवेक्षक नैलेंदु जयपुरिया ने भी उम्मीद जताई कि अविनाश देव के नेतृत्व में पलामू के खिलाड़ियों का चौमुखी विकास सुनिश्चित होगा। यह गठन न केवल खेल के क्षेत्र में पलामू को सशक्त बनाएगा बल्कि यहां के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts