पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने किया ब्लड डोनेट, उनके पहल पर पुलिस लाइन ग्राउंड में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन की पहल पर शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वयं पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने ब्लड डोनेट कर सभी को एक प्रेरणादायी संदेश दिया। एसपी की इस मानव सेवा भावना से प्रेरित होकर लायंस क्लब की कई महिला सदस्यों ने भी रक्तदान किया। वहीं कई थाना प्रभारियों ने भी इस अवसर पर रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, आंख, दांत, हड्डी एवं अन्य रोगों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मौजूद लोगों की पूरी निष्ठा से जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने अपनी जांच करवाई। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के रक्षक पुलिसकर्मियों के लिए इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने में मदद मिलेगी। वहीं एसपी रिष्मा रमेशन ने लायंस क्लब के सहयोग के लिए आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की बात कही।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts