पेयजल कर नहीं देने से बंद हो सकता है पेयजलापूर्ति योजना : पूनम देवी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत बहु ग्रामींण पेयजलापूर्ति योजना लेस्लीगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को पंचायत सचिवालय कोटखास में किया गया। जिसकी अध्यक्षता योजना के अध्यक्ष सह कुराईनपतरा पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने किया। ज्ञात हो कि इस योजना में पांच पंचायत पूर्णाडीह, कोटखास, लेस्लीगंज, कुराईनपतरा व नौडीहा पंचायत के 31 गांव से संबंध है। इस बैठक में सबसे मुख्य मुद्दा जलकर वसूली रहा। अध्यक्ष पूनम देवी ने बताया कि लाभुक जलकर नहीं दे रहे है दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि जलकर देने संबंधी लाभुकों का नकारात्मक सोच है। यू कहा जाय तो वे सोचते है कि सरकार जैसे फ्री में राशन वगैरह दे रहा है तो पानी भी फ्री में है जबकि ऐसा नहीं है। जलकर से जो राशि प्राप्त होता है उसी से योजना से सबंधित कर्मीओ को मानदेय एवं योजना संबंधी मेंटेनेस होता है। योजना कर्मियों का विगत कई माह से मानदेय भुगतान बाकी है यदि यही स्थिति रहा तो बहुत जल्द पेयजल कर्मी लोग हड़ताल पड़ चले जाएँगे और पेयजल संकट के लिए लाभुक स्वयं जिम्मेवार होंगे। बैठक में जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पेयजल लाभुको का नैतिक जिम्मेवारी है कि वे समय पर जलकर का भुगतान कर दें ताकि उन्हें निरंतर पेयजल प्राप्त होता रहे। कनीय अभियंता सुमन कुमार ने बताया कि उन्हें विभिन्न श्रोतो से ज्ञात हुआ है कि कई लोग पाईप कनेक्शन में इलेक्ट्रीक मोटर लगाये है जो अपराध है जिसे वे हटा लें। वही प्रखंड समन्वयक ओम प्रकाश ने जलसहिया लोगों को कई निर्देश के साथ ही एक सप्ताह के अंदर यथाशीघ्र जलकर वसूली कर राशि जमा करने का निर्देश दिये हैं। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड चेबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, पूर्णाडीह मुखिया गुड्डी देवी, नीरज सिंह, जलसहिया मीरा देवी, अनीता देवी, सुषमा भारती, सुधा देवी, शिला देवी, बबिता देवी, ममता देवी, प्रमिला देवी, सुजन्ति देवी वगैरह उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts