पलामू एसपी ने पब्लिक से दुर्व्यवहार करने वाले एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित, इस कार्रवाई से जिला में मची हडकंप।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने शनिवार को पब्लिक के पक्ष में बड़ी एक्शन लिया है। आम लोगों से दुर्व्यवहार से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पलामू के एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक-एक एएसआई शामिल हैं। इसके बाद हुसैंनाबाद थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव को नावाबाजार का थाना प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि नावाबाजार थाना प्रभारी चिंनटू कुमार पर आरोप है कि लूटकांड में शामिल आरोपी की उनके द्वारा खुब पिटाई की गई है। जिससे आरोपी का इलाज रांची में चल रहा है वहीं आरोपी के परिजनों ने थाना प्रभारी के खिलाफ कोर्ट परिवाद किया है। वहीं होली के दौरान पलामू के छत्तरपुर में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के द्वारा पिटाई की गई थी। वारंटी के द्वारा वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी की किसी भी पुलिस प्रशासन को अभियुक्त को पकड़ने का सिर्फ अधिकार है उसे पीटने का नहीं। वहीं पलामू के पिपरा थाना में होली के दौरान एक एएसआई के द्वारा शराब के नशे में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। साथ ही एक होमगार्ड के जवान के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ था पूरे मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने कहा कि कानून का रक्षक ही अगर भक्षक हो जाए तो शांति कैसे कायम रहेगा। पब्लिक या अधिकारीयों सभी के लिए कानून एक है सभी को कानून के दायरे में रहकर किसी भी कार्य को सम्पन्न करना है। आगे उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे कई थाना क्षेत्र शामिल है जहां उनकी पैनी नजर बनी हुई है सबूत इकट्ठा किया जा रहा है। वैसे दूर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर बहुत जल्द उनके ऊपर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस खबर से जिला के कई जनप्रतिनिधियों एवं पब्लिक पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी को निलंबित करने से पब्लिक के प्रति गलत मानसिकता रखने वाले एवं अन्य पद पर बैठे हुए अधिकारियों सचेत हो जाएंगे और ससमय पब्लिक का कार्य को पूर्ण करेंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts