सोनेसरई में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा अनावरण विधायक कुश्वाहा डाॅ शशिभूषण मेहता ने किया।

पलामू न्यूज Live //पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के सोनेसरई में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती के अवसर पर दिव्य ज्योति संघ के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसका मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता पांकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने फिता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ बाबा साहेब कि भव्य प्रतिमा का अनावरण।

कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों के गूंज और जय भीम की जयघोष के साथ हुई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पुर्व पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता को सोनेसरई के ग्रामीणों एवं दिव्य ज्योति संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के मौके पर रविदास दिव्य ज्योति संघ सोनेसरई ने सम्मान समारोह का आयोजित भी किया। जिसमें मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी, लेस्लीगंज थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी बिक्रम शीलजी, हरतुआ मुखिया अरविंद शुक्ला, समाजसेवी दीपक गिरी, नंदकिशोर मिश्र, सुशील तिवारी सहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को समिति की ओर से अंगवस्त्र और फूल-माला देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने अपने संबोधन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने समाज में समानता, भाई-चारगी और कर्मठता का संदेश दिया है। साथ ही उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान निर्माता ने वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया और हमें उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। बाबा साहेब के संविधान कि बदौलत ही आज कुश्वाहा डॉक्टर शशीभूषण मेहता पांकी का विधायक बना है। बाबा साहेब के नाम पर दिखावा करने वाले से दूर रहे कई दशकों से इस विधानसभा में लोग संविधान के अनुसार विधायक बनते आरहे थे लेकिन किसी को बाबा साहेब के ओर नजर नहीं थी। मैंने जब पहली बार पांकी विधानसभा का विधायक बना तो क्षेत्र में कहीं भी महापुरुषों की प्रतिमा को नहीं देखा और मुझे लगा सबसे पहले पांकी विधानसभा में बाबा साहेब की प्रतिमा लगाई जाए। इसी सोच के साथ मैंने पांकी  विधानसभा में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 51 प्रतिमाएं लगाई है। जिसमें सोनेसरई का बाबा साहेब का प्रतिमा पूरे विधानसभा में नंबर वन पर है, जिसका आज दिनांक 16 फरवरी 2025 को मेरे हाथों से बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों और कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी संत रविदास और बाबा साहब के जीवन दर्शन पर अपने विचार रखे। पूरा आयोजन सामाजिक समरसता और प्रेरणा का संदेश देता रहा। गांव के लोगों में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुरे गांव के महिलाओं ने एक रंग के साड़ी में रंगकर पुरे गांव का भ्रमण किया। दिव्य ज्योति संघ सोनेसरई के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामींण उपस्थित रहे और श्रद्धाभाव के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी और भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। मौके पर उपस्थित प्रखंड नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी, रविदास प्रखंड अध्यक्ष सरयू राम, हरतुआ मुखिया अरविंद शुक्ला, वार्ड सदस्य कमेश राम, पूर्णाडिह उप मुखिया वरूण जायसवाल, रवि पाल, मंच संचालक विश्वनाथ राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, सुशील तिवारी, आशा देवी, बसंत कुमार, विनोद राम, अध्यक्ष अनुज कुमार, अमरजीत कुमार, सचिव नाजिर कुमार, रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष मुनिलाल रवि, हरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार रवि, रवि कुमार, सचिव, अमिताभ कुमार, रामस्वरूप राम, पत्रकार एसके रवि जी, अवधेश राम, गोविंद कुमार, सोनू कुमार करण, विरेन्द्र राम, ब्रजकिशोर राम, मनोज राम, अखिलेश कुमार, समाजसेवी दीपक गिरी, कृष्णा जी, नंदकिशोर मिश्रा, अजय राम, बिजय कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें