जुरू में धूम-धाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती।

पलामू न्यूज Live//अम्बेडकर विकास समिति जुरू के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी कि 648वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसका मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी, विशिष्ट अतिथि ददन राम एवं अन्य अतिथियों ने फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि एवं कमेटी के लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद अंबेडकर चौक पर बाबा साहब विश्व रतन अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पिता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं क्षेत्रीय व्यास राजमुनी झारखंडी एवं व्यास रामपति रंजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक मिशनरी गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया और मनोरंजन भी किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट रहने से अन्य समस्या का समाधान आसानी से हो सकती है। रविदास समाज को एक रहने के लिए और इसी प्रकार के कार्यक्रम करने से समाज में जागरूकता होगी। अगले साल और मनोबल से मनाने हेतु तथा संत गुरु रविदास जी के विचारों पर चलने को कहा। मौके पर विशिष्ट अतिथि ददन राम जी अभियंता पीएचडी पलामू ने संत गुरु रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डालें और समाज को हर परिस्थिति में सहयोग करने को बोले। साथ में नीलांबर-पीतांबरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम जी ने कहा कि इस गांव के कार्यक्रम से बहुत खुश हूं। आगे जो जयंती होगी उसमें यहां के मेधावी छात्राओं को सम्मानित करूंगा इसलिए जुरू पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद राम जी मेधावी छात्राओं को लिस्ट बना कर रखेंगे। इसी क्रम में जिला रविदास महासभा के संगठन सचिव जी ने कहा कि किसी प्रकार की रविदास समाज में सामाजिक आवश्यकता पड़ेगी तो प्रखंड जिला दोनों टीम महासभा इस गांव का सहयोग करे। आजाद समाज पार्टी के सीताराम जी ने कहा किसी को अस्पताल में रांची या मेदिनीनगर में जो गरीब है दवाई और खून की जरूरत पड़ेगा आजाद समाज पार्टी डाल्टेनगंज से रांची तक व्यवस्था करने का काम करेगा। अंत में सभी मेहमानों व अनुयायियों को अंबेडकर विचारधाराओं को उपस्थित जन समूह को शुभकामनाएं और धन्यवाद देते हुए सभा अध्यक्ष द्वारा सभा की समाप्ति की गई। सभा का अध्यक्षता अंबेडकर विकास समिति के संस्थापक एवं पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राम ने किया वहीं मंच संचालन सुधीर राम र्पूव पंचायत समिति रजवाड़ीह ने किया। मौके अंबेडकर विकास समिति जुरु के अध्यक्ष अशोक राम, सचिव मनोज राम, कोषाध्यक्ष इंदु राम, संरक्षक लाल बहादुर राम, प्रेमचंद राम, उपाध्यक्ष कांत कुमार, अरुण राम, उमेश राम, मनटु राम, दिव्य ज्योति संघ सोनेसरई के अध्यक्ष अनुज कुमार एवं प्रखंड, जिला के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts